Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन (भानू) के जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत।

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

रिपोर्ट: साहबराम : Transfer List 2025: सरकार ने इन IAS अधिकारियों का किया ट्रांसफर, सौंपी ये नई जिम्मेदारी ?

Editor

Sun, Aug 31, 2025

Transfer List 2025: बिहार और गुजरात में बड़े स्तर पर तबादलों का दौर चला है। बिहार में 3 IAS अधिकारियों का तबादला और गुजरात में दो को नया पदभार मिला है। तबादले और नियुक्ति का आदेश राज्यपाल की मंजूरी के बाद सरकार ने जारी कर दिया है।

इन IAS अफसरों का तबादला 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने बैच 2014 के IAS अधिकारी अमित कुमार पांडे को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया है। 

इससे पहले वह निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्हें निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

प्रशांत कुमार, निदेशक पंचायती राज विभाग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें निदेशक, पंचायती राज विभाग, पटना/मुख्य महाप्रबंधक बिहार विकास मिशन, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

Transfer List 2025

Transfer List 2025

गुजरात में इन IAS अफसरों का तबादला

गुजरात सरकार ने बैच 2017 के IAS अधिकारी मनीष गुरबानी को आयुक्त गांधीधाम नगर निगम पद पर नियुक्त किया है। उनकी सेवाएं नियुक्ति के लिए शहरी विकास और शहरी आवास विभाग के अधीन रखी गई है।

Transfer List 2025

इसी के साथ मेहुल देसाई, जीएएस (जूनियर स्केल) को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। महेश शांतिलाल जानी, क्षेत्रीय आयुक्त नगर पालिका राजकोट को उपनगर आयुक्त, राजकोट नगर आयुक्त, राजकोट  पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जरूरी खबरें