रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मोदी सरकार के 12 वर्ष: विश्वास, विकास एवं जनकल्याण विषयक जिला कार्यशाला सम्पन्न
Laxman Singh Bisht
मोदी सरकार के 12 वर्ष: विश्वास, विकास एवं जनकल्याण विषयक जिला कार्यशाला सम्पन्न

चम्पावत। भारतीय जनता पार्टी चम्पावत द्वारा “मोदी सरकार के 12 साल: विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” विषय पर भाजपा जिला कार्यालय चंपावत में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा संगठन की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप बिष्ट रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामन्त ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक मुकेश कलखुड़िया ने किया।कार्यक्रम में जिला प्रभारी गुंजन सुखेजा, सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, मुकेश महराना, श्याम नारायण पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, सतीश पांडे, शंकर पांडे, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, जिला मीडिया संयोजक राजू गड़कोटी, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, राजू अधिकारी, कैलाश पांडे, हरीश पांडे, गौरव पांडे, सूरज कुमार, देवेंद्र पाटनी, राकेश बोरा, सीमा विश्वकर्मा, विनीता फर्त्याल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश