रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला पंचायत में भाजपा की शानदार बोहनी दो जिला पंचायत सदस्य बने निर्विरोध।
Laxman Singh Bisht
मनीषा कालाकोटी और पुष्कर राम का जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध चयन तय।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले चंपावत में पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार बोहनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बने हैं ।जिले की लोहाघाट विधानसभा की रेगांव जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा कालाकोटी और सीमांत मटियानी सीट से पुष्कर राम अकेले प्रत्याशी के तौर पर अब मैदान में है ।जिस कारण दोनों का निर्वाचन तय है सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है। जिला पंचायत की रेगांव सीट से उम्मीदवार ललिता देवी, पूजा और प्रभादेवी तथा मटियानी सीट से पवन राम व दीपक टमटा ने आज 10 जुलाई को अपना नामांकन वापस ले लिया है। कल नाम वापसी की अंतिम तिथि है। वहीं भाजपा के दो जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध होने से भाजपा में खुशी की लहर है ।भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देने में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन