रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मुख्यमंत्री धामी का तीन वर्ष का कार्यकाल मॉडल जिले चंपावत के लिए बना ऐतिहासिक दस्तावेज ।
Laxman Singh Bisht
हर क्षेत्र में ऐसा विकास हुआ है कि जिसकी लोगों ने नहीं की थी कोई कल्पना।
चंपावत- मॉडल जिले में विकास का जो स्वरूप सामने आ रहा है, उसकी कल्पना यहां के लोगों ने स्वप्न में भी नहीं की थी । दरअसल नियति का ऐसा चक्र रहा कि ना तो सीएम धामी ने कभी सोचा था कि उन्हें चंपावत से चुनाव लड़ने की नौबत आएगी और न ही जिले के लोगों ने सोचा था कि उन्हें सीएम को चुनने का कभी अवसर मिलेगा । लेकिन दोनों की मुरादे पूरी करने का ईश्वर ने अवसर दिया ।खटीमा के लोगों ने जिस धामी का महत्व नही समझा उसी धामी को चम्पावत के लोगों ने हाथों-हाथ लपक लिया तथा भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में इतने भारी भरकम जन समर्थन से विधानसभा में भेजा । जिसकी स्वयं धामी को भी उम्मीद नहीं थी । लोगों ने उन पर जो भरोसा किया उसके एवज में मॉडल जिला चंपावत के विकास का जो स्वरूप सामने आया है वह ऐतिहासिक दस्तावेज बन गया है । जिससे मुख्यमंत्री का जिले के लोगों से ऐसा मजबूत एवं भावात्मक रिश्ता बन गया है कि उनकी हर घर में पैठ हो गई है । आज जबकि अपनी वाणी को लेकर सूबे के कई मंत्री काफी चर्चाओं में आए हैं लेकिन मॉडल जिले के लोगों को अपने प्रतिनिधि पर इस बात को लेकर गर्व है कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते किसी व्यक्ति से अपनी वाणी से अपशब्द कह कर उन्हें अपमानित करने का कभी कोई प्रयास ही नहीं किया तथा हर व्यक्ति को दिल से सम्मान दिया जाता रहा ।यदि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर गौर किया जाए तो उनके द्वारा 298 विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं की गई थी । जिसमें 175 में तेजी से कार्य किया जा रहा है ।इनमें पांच योजनाएं विलोपित की जा चुकी हैं 81 घोषणाओ में कार्यवाही चल रही है जबकि ढाई दर्जन योजनाओं पर जिला स्तर से कार्रवाई हो रही है ।मुख्यमंत्री द्वारा जिले में चार दर्जन ऐसे बड़े कार्यो की स्वीकृति दी है जिसमें टनकपुर के आईएसबीटी, चंपावत का विज्ञान केंद्र, लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज समेत तमाम ऐसे कार्य हैं जो विकास विरासत एवं रोजगार को समेटे हुए हैं । यह कहा जा सकता है कि मॉडल जिले में समग्र विकास का ऐसा दौर चल रहा है कि आने वाली समय में यह जिला हिमाचल प्रदेश के विकसित जिलों की पंक्ति में खड़ा हो जाएगा । बड़े बुजुर्गों का कहना है कि समग्र विकास का ऐसा दौर हम देख कर जाएंगे इसकी उन्हें कल्पना तक नहीं थी ।
विज्ञापन
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।