रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला। इस्तीफे की मांग
Laxman Singh Bisht
पेपर लीक प्रकरण पर कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला।किया विरोध प्रदर्शन
जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार को कोसा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग।

नीट पेपर लीक और दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने जिला मुख्यालय के मोटर स्टेशन में जोरदार नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार को कोसते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से गांधी तिराहे में सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं को समर्थन दिया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय चंपावत के मोटर स्टेशन में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि वर्तमान में केंद्र में काबिज सरकार अपनी मनमानी पर उतर आई है। युवाओं और बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कोई भी भर्ती परीक्षा साफ और पारदर्शी तरीके से नहीं हो रही है। हिंदू मुसलमान के नाम पर लोगों को भड़काने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को न्याय दिलाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे देने तक आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया। इस से पूर्व नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री निर्मला गहतोड़ी, ब्लाक अध्यक्ष उमेश शर्मा, मुरलीधर जोशी, मनीष सिंह, नरेश जोशी, नीरज वर्मा, नानू बोहरा, कमल रेंसवाल, दिनेश सिंह उमेश शर्मा,पवन ढेक,नानू बोहरा,सचिन माहरा , रंजीत अधिकारी, अनंत शाह,अशोक वर्मा , नीरज वर्मा, दीपक रसवल, लोकेश पांडे , मुरलीधर जोशी , भुवन जोशी , ललित कालाकोटी, हरीश राय , संजू कुंवर , मनीष महर आदि ।।सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश