रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीजल पेट्रोल में वृद्धि व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।
Laxman Singh Bisht
डीजल पेट्रोल में वृद्धि व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।
चंपावत जिले मे मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस ।

लोहाघाट/बाराकोट/चंपावत।सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल के दामों में की गई 3 रूपये की वृद्धि तथा देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज रविवार को चंपावत जिले के चंपावत/लोहाघाट/ बाराकोट/ पाटी में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। चंपावत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ,लोहाघाट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा तथा बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा आज देश में महंगाई चरम पर है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर आग में घी डालने का काम किया है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा प्रधानमंत्री मोदी अपनी सरकार की नाकामी को छुपाने के लिए देश की जनता को संबोधित करते हुए जनता से वाहनों को कम चलाने ,तेल कम खाने,यात्राओं से बचने, पैदल चलने जैसी बचकानी बातें कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा प्रधानमंत्री की बातों से देश की जनता असमंजस की स्थिति में है। कांग्रेस नेताओं ने कहा प्रधानमंत्री की बातों से ऐसा लग रहा है देश पर जल्द ही गंभीर संकट आने वाला है। कहा भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए देश को भ्रम में डाल रही है। पर कांग्रेस उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। कहा व्यावसायिक सिलेंडरों में बेहताशा वृद्धि से होटल, स्ट्रीट फूड व मिठाई कारोबारी बुरी तरह परेशान है सिलेंडर महंगा होने के बावजूद उन्हें पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा मनमोहन सिंह सरकार के समय मामूली वृद्धि पर भाजपा पूरे देश को सर पर उठा लेती थी पर आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी व महंगाई से गरीब व मध्यमवर्गी परिवार का जीना मुहाल हो गया है व्यावसायिक सिलेंडरों में वृद्धि से कई लोगों ने अपना व्यवसाय बंद कर दिया है आज रुपया $1 डॉलर के मुकाबले लगभग ₹100 पहुंच चुका है और प्रधानमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे जनता से पैदल चलने व गाड़ियां कम चलाने का आह्वान करने वाले प्रधानमंत्री खुद विदेशों की यात्रा कर रहे हैं उनके मंत्रियों के काफिले में हजारों वाहन दौड़ रहे हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लगातार हेली यात्रा कर रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने कहा पहले मोदी सरकार खुद के मंत्रियों पर लगाम लगाए । कांग्रेस नेताओं ने कहा आज केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द ही डीजल पेट्रोल तथा व्यावसायिक एलपीजी गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापस नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस सड़कों में उतरने को मजबूर होगी ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी मोदी सरकार की होगी।

लोहाघाट मे प्रदर्शन करने में नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, एडवोकेट भुवन चौबे,लोकेश पांडे, बल्लू महरा ,कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय, सुरेश ढेक आदि मौजूद रहे तो वहीं बाराकोट में ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, शंकर बोहरा, नंदा बल्लभ बगौली , महेश अधिकारी ,संजय जोशी, प्रकाश गरकोटि ,मदन राम ,शेर सिंह अधिकारी ,ललित प्रसाद, राजेंद्र सामंत ,अखिलेश फर्त्याल नवीन टम्टा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तो वही चंपावत में कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल, दिग्विजय कार्की ,उमेश शर्मा, दीपक , प्रमोद बड़ेला ,गोपी महर ,धीरज नेगी ,,नीरज पांडे ,मनीष महर, तुषार वर्मा ,सुमित, करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।
बाराकोट:रेगडू के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए महोत्सव कमेटी ने डीएम व एसपी की मुलाकात। भव्य और दिव्य होगा चार दिवसीय दशहरा महोत्सव।
लोहाघाट:जल्द नए अंदाज में नजर आएगा एबट माउंट का ऐतिहासिक चर्च। पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा। डीएम चंपावत के नेतृत्व में एबटमाउंट को पर्यटन के क्षेत्र में किया जा रहा है विकसित।
बाराकोट:उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थान, हरिद्वार द्वारा आयोजित खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारम्भ
पाटी:वीडियो बनाने पर यूकेडी नेता रजवार के खिलाफ तहरीर पर भड़के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में की नारेबाजी
लोहाघाट:कुमाऊं एकता महोत्सव रौंशाल का दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने किया विधिवत शुभारंभ संस्कृति और एकता के रंग में रंगा क्षेत्र
चंपावत:पुलिस कप्तान ने किया पुलिस दूरसंचार एवं 112 शाखा का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान