रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।
Laxman Singh Bisht
मंदिरों में चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।
गोल्ज्यू मंदिर में भाजपा सरकार के खिलाफ उपवास मे बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता।
बीजेपी सरकार पर लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह करने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर मंदिरों मे चंदा चोरी का आरोप लगाते हुए चंपावत में अब काग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत के न्यायकारी गोल्ज्यू देवता की शरण ली है। उहोंने भगवान गोल्ज्यू से धर्म के नाम पर लोगों को ठगने वाली सरकार के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित न्यायकारी गोल्ज्यू मंदिर मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में की गई चंदा चोरी को लेकर उपवास रखा। साथ ही भाजपा सरकार पर लोगों को धर्म के नाम पर ठगने का आरोप लगाया कहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म के नाम पर एक तरफ लोगों को गुमराह करती है वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर सहित केदारनाथ मंदिरों से चढ़ावे के नाम व चंदे के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला करती है। जो देश के लिए बड़ा दुख का विषय है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर लोगों के करोड़ो रुपए दान दिए थे लेकिन भाजपा सरकार ने उस दान किए चंदे को भी नहीं छोड़ा और सब घोटाला कर दिया। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर में अर्जी लगाई गई है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार जो अपने आप को हिंदुत्व की पार्टी का दर्जा देती है आज वही सरकार हिंदुओं के खिलाफ एक से बढ़कर एक खेल खेल रही है। अब मन्दिरों में चढ़ाया हुआ चंदा भी ये लोग अब सब खा जा रहें है कहा कि जो लोग भगवान को नहीं छोड़ते वो इंसानों को क्या छोड़ेंगे। सभी कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि इस घोटाले में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान उपवास कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री निर्मला गहतोड़ी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष महर, दिग्विजय कार्की, उमेश शर्मा, नीरज वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाराकोट:जब किसी ने नहीं ली सुध तो युवा खुद फील्ड सुधारने में जुटे। बाराकोट का जाटाधूरा खेल मैदान बदहाल।
लोहाघाट:मनरेगा में पौध खरीफ फरोख्त के नाम पर गड़बड़ी के आरोप डीएम ने दिए जांच के आदेश।
चंपावत:राजकीय इण्टर कालेज भिंगराड़ा में प्रधानाचार्य सहित दस पद रिक्त।
लोहाघाट:हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ ‘हनुमान अंश’ फिल्म का शुभारंभ, भक्ति से सेवा और संस्कार का संदेश देने का प्रयास
लोहाघाट:हिंदी दिवस के अवसर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन
लोहाघाट:जीआईसी खेतीखान में पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
चम्पावत : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चंपावत कांग्रेस मुक्त बयान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पलटवार
चंपावत:01 अक्टूबर से लागू होगी राशन कार्डों की स्वतः निष्क्रियकरण प्रणाली
84.45 करोड़ रुपये की लागत से लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सरयू पंपिंग पेयजल योजना के कार्यों में तेजी
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल