Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

धरती सुरक्षित रहेगी तभी मानवता सुरक्षित रहेगी:शशांक पाण्डे

चंपावत:मुख्यमंत्री राहत कोष से तारा दत्त जोशी को मिली आर्थिक सहायता

नैनीताल:ज्योलीकोट मे गुलदार ने महिला को बनाया निवाला क्षेत्र में दहशत।

चंपावत:सीएम धामी की सौगात तामली मल्टी विलेज पेयजल योजना को 14.57 करोड़ की स्वीकृति

चंपावत:सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशान कहा मातृ शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशान कहा मातृ शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस पर साधा निशान कहा मातृ शक्ति की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस।

विपक्ष ने मात्र शक्ति के सपनों का किया खून मात्र शक्ति सिखाएगी सबक: अजय भट्टनैनीताल सांसद अजय भट्ट आज चंपावत जिले के दौरे पर रहे। चंपावत पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में सांसद अजय भट्ट ने कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा ।कहा कांग्रेस व उसके सहयोगी दल मातृ शक्ति की तरक्की के सबसे बड़े दुश्मन है। सांसद अजय भट्ट ने कहा 70 सालों तक महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अधिकार नहीं मिला लेकिन जब मौका बदलाव का आया तो विपक्ष ने फिर वही पुराना खेल खेलकर बहनों व बेटियों को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें फिर पीछे धकेल दिया।कहा यह सिर्फ एक बिल की हार नहीं थी यह उन करोड़ों महिलाओं के सपनों की हत्या थी जिन्हें सालों से इंतजार था अपने हक का। उन्होंने कहा 70 सालों से महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा गया और जब असली अधिकार देने का वक्त आया तो पूरा विपक्ष पीछे हट गया। बड़ी-बड़ी बातें करने वाले विपक्षी नेताओं ने साबित कर दिया कि उन्हें महिलाओं की तरक्की से नहीं सिर्फ अपनी राजनीति से मतलब है ।कहा यह हार महिलाओं की नहीं बल्कि उस सोच की जीत है जो उन्हें हमेशा पीछे रखना चाहती है। उन्होंने कहा जब देश में करोड़ों महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं अपने पैरों पर खड़ी हो रही है तब राजनीति में उन्हें उनका हक मिलने से रोक दिया गया। विपक्ष ने एक बार फिर दिखा दिया कि उन्हें महिलाओं की तरक्की से नहीं अपने स्वार्थ से मतलब है जो महिलाएं घर और समाज बदल रही हैं उन्हें देश की नीतियां बदलने से रोक दिया गया है।कहा एक तरफ महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है रिकॉर्ड बना रही हैं। लेकिन जब उन्हें संसद और विधानसभा में जगह देने की बात आई तो विपक्ष ने दीवार खड़ी कर दी यह साफ दिखाता है कि उनके लिए महिलाओं की प्रगति नहीं सत्ता की राजनीति ज्यादा मायने रखती है। उन्होंने कहा जो दरवाजे महिलाओं के लिए खुलने वाले थे उन्हें फिर से बंद कर दिया गया ।महिलाओं को नेतृत्व का मौका मिलने वाला था लेकिन विपक्ष ने उन्हें वहीं रोक दिया जहां वह सालों से खड़ी थी। यह सिर्फ एक बिल की हार नहीं है यह अवसरों की हत्या है।

उन्होंने कहा विपक्ष ने उन बेटियों के सपनों की हत्या की जो संसद व विधानसभा तक पहुंचने का सपना देख रही थी। उनके रास्तों में फिर दीवार खड़ी कर दी गई ।यह सिर्फ आज की हार नहीं है यह आने वाले कल के साथ भी अन्याय है। उन्होंने कहा 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी , टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वास घात किया है और अपने महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है। कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा था कि नीति निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है। जिन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली है उन्हें आने वाले चुनाव में महिलाओं के कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। सांसद भट्ट ने कहा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के झूठ को बेनकाब करते हुए स्पष्ट किया है कि परिसीमन से किसी भी राज्य को नुकसान नहीं होगा बल्कि भारत का अनुपातिक प्रतिनिधित्व सुरक्षित रहेगा और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने हेतु इन महिला विरोधी ताकत के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा जब नारी शक्ति बंदन अधिनियम लाया गया तब इन विपक्षी दलों ने चुनाव के दबाव में उनका समर्थन किया लेकिन जब वास्तव में महिलाओं को अधिकार देने का समय आया तो उनकी महिला विरोधी सोच खुलकर सामने आ गई। उन्होंने कहा कांग्रेस और उसके सहयोगियों को डर है कि यदि महिलाओं को उनके ऐतिहासिक अधिकार मिल गए तो उनकी बची हुई राजनीति जमीन भी खिसक जाएगी। कहा आने वाले समय में भारत की महिलाएं अपनी वोट की ताकत से अहंकारी और महिला विरोधी दलों को राजनीति के हाशिए पर पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नहीं तो कल महिला आरक्षण देश में जरूर लागू होगा और महिलाओं को उनका हक मिलेगा। उन्होने कहा लोक सभाओ का क्षेत्रफल काफी बड़ा है जिस कारण पूरी लोकसभा के विकास कार्य में काफी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने कहा अगर परिसीमन होता है तो लोकसभा का क्षेत्रफल घटेगा और विकास कार्य में तेजी आएगी।

कहा विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दे नहीं है इसलिए जनहित के बिलों में यह लोग अपनी टांग अड़ा रहे हैं जिसका खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा मुझे पूरा विश्वास है महिला आरक्षण बिल जरूर पास होगा। इस दौरान दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे, मुकेश महराना, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, पालिका अध्यक्ष प्रेम पांडे,राजू गढ़कोटी, कैलाश अधिकारी, गिरीश कुवर, चंद्रशेखर बगोली, सचिन जोशी, सूरज प्रहरी , सूरज बोहरा , जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें