रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत पुलिस इंग्लैंड से बरामद कर लाई गुमशुदा फोन।
Laxman Singh Bisht
चम्पावत पुलिस इंग्लैंड से बरामद कर लाई गुमशुदा फोन।
गुमशुदा फोन को चम्पावत पुलिस द्वारा इंग्लैड से बरामद कर लौटाई मोबाइल स्वामी के चेहरे पर मुस्कान
15 मई 2025 को श्री कमल सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम पटन थाना पाटी जनपद चम्पावत द्वारा थाना पाटी में आकर अपना Vivo Y16 फोन खोने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। चम्पावत पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त गुमशुदा मोबाइल फोन को इंग्लैंड से बरामद कर मोबाइल स्वामी की पत्नी दीपा बोहरा के सुपुर्द किया गया।
सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस हुआ फोन
चम्पावत पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से उक्त गुमशुदा फोन को ट्रेस किया और पाया कि उक्त फ़ोन इंग्लैंड में एक्टिव हुआ है। इसके बाद चम्पावत पुलिस द्वारा फोन के वर्तमान मालिक मोहित कालरा से संपर्क किया,पुलिस द्वारा मोहित कालरा से विधिक वार्तालाप किया गया जिसके परिणाम स्वरूप उक्त व्यक्ति द्वारा फोन को कोरियर के माध्यम से भारत भिजवाया।एसपी अजय गणपति के आदेश पर थाना पाटी द्वारा उक्त फोन को इंग्लैंड से कोरियर के माध्यम से बरामद कर दिनांक 21 नवंबर 2025 को उक्त बरामदा मोबाइल को मोबाइल स्वामी कमल सिंह की पत्नी श्रीमती दीपा बोहरा के सुपुर्द किया गया।मोबाइल स्वामी कमल सिंह तथा उनके परिजनों द्वारा खोया हुआ फोन पाकर काफ़ी खुशी व्यक्त कर चम्पावत पुलिस की इस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा व आभार व्यक्त किया गया। यह बरामदगी चम्पावत पुलिस के अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और आम जनमानस की चम्पावत पुलिस पर भरोसे को दर्शाती है।
विज्ञापन
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न