Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

लोहाघाट:मांगों को लेकर लोनीवी कार्यालय में भूख हड़ताल में बैठे चेतराम।116 वी बार धरना आत्महत्या की दी चेतावनी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:युवा सक्षम अधिकारी के यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 8, 2026

युवा सक्षम अधिकारी के यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने पर जोरदार स्वागत

विधायक अधिकारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से किया स्वागत।

2027 चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरी शक्ति से करेंगे प्रयास :सक्षम

कांग्रेस के युवा नेता सक्षम अधिकारी को मात्र 24 वर्ष की उम्र में यूथ कांग्रेस चंपावत का जिला अध्यक्ष बनने पर आज बुधवार को लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व क्षेत्रीय जनता के द्वारा बाराकोट के गल्ला गांव में आयोजित हुए सम्मान समारोह में युवा सक्षम का फूल मालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया तथा शुभकामनाएं दी गई। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा सक्षम जैसे युवाओं के हाथ में यूथ कांग्रेस की कमान आने से कांग्रेस जिले की दोनों विधानसभा में मजबूत होगी। कहा आज पार्टी को ऐसे ही समर्पित युवाओं की जरूरत है। नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने कहा पार्टी के द्वारा उन्हें जो यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसकी पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को साथ लेकर अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक कांग्रेस की रीति व नीति को पहुंचाएंगे ।कहा 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए उनके द्वारा सभी युवाओं को साथ लेकर पूरे प्रयास किए जाएंगे। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अधिकारी ने बताया दिसंबर माह में पार्टी हाई कमान के निर्देश पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश में चुनाव कराए गए थे ।

जिसमें मंगलवार को आए चुनाव परिणाम में उनको कुल 1271 मत मिले और उन्हें 371 वोट से जीत हासिल हुई है। इस दौरान सक्षम अधिकारी को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। बधाई देने में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के साथ-साथ शंकर बोहरा, संजय जोशी, भुवन चौबे, बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी ,अमर सिंह कोटियाल, प्रकाश महरा ,जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, पूर्व प्रमुख भागीरथ भट्ट ,आयुष गोस्वामी ,अजय बिष्ट सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

जरूरी खबरें