Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: रुद्रपुर:मु्द्दाविहीन हो चुकी है कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आईः विकास शर्मा 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 14, 2024
मु्द्दाविहीन हो चुकी है कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आईः विकास शर्मा रूद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अंकिता भंडारी प्रकरण में कांग्रेसियों द्वारा भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार का नाम घसीटने और उनका पुतला फूंके जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है। लोकसभा चुनावे से पहले ही कांग्रेस को अपनी हार का अहसास होने लगा है इसी लिए वह अब इस तरह की ओछी राजनीति कर रही है। मीडिया को जारी बयान में प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखण्ड की बेटी थी अंकिता के साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाये कम हैं। भाजपा संगठन और सरकार शुरू से लेकर अब तक पूरी तरह से अंकिता के परिवार के साथ खड़ा है और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। मामले में एसआईटी और न्याय पालिका अपना काम कर रही है। लेकिन कांग्रेस को न तो एसआईटी पर भरोसा है और न ही न्याय पालिका पर भरोसा है। आये दिन इस मामले पर कांग्रेस राजनैतिक रोटियां सेकने का प्रयास करती है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए धामी सरकार और भाजपा संगठन हर संभव मदद कर रहा है इसके बावजूद कांग्रेस के लोग इस मामले में कभी अंकिता के परिवार को गुमराह करके सरकार के खिलाफ उकसाते हैं तो कभी इस मामले में जनता के बीच भ्रामक प्रचार करते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के पक्ष में चुनावी माहौल को देखकर खुद को असहाय महसूस कर रही कांग्रेस अब चरित्र हनन की राजनीति पर उतर आई है। राजनैतिक रोटियां सेकने के लिए कांग्रेसी अंकिता भंडारी प्रकरण में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार का नाम घसीट रहे हैं। श्री शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के आरोपों को लगातार मिल रही हार और खीज का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। कांग्रेस को अंकिता और उसके परिवार से कोई लेना देना है बल्कि, वो शुरुआत से ही किसी न किसी तरह इसके जरिए बीजेपी नेताओं को निशाने पर लेकर दुष्प्रचार को हवा देकर बीजेपी के नेताओं के खिलाफ चारित्रिक रूप से बदनाम करने की साजिश कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए जांच एजेंसियां कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परिजनों के साथ भी प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री स्तर तक संवाद बना हुआ है। परिजनों ने जिस तरह से जांच में सहयोग की मांग की, उसे समय पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि चरित्र हनन की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी।

जरूरी खबरें