रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी:सीएम के कार्यक्रम मे प्रवेश न मिलने पर भड़के भाजपाई! पुलिस से हुई कहासुनी।
Laxman Singh Bisht
सीएम के कार्यक्रम मे प्रवेश न मिलने पर भड़के भाजपाई! पुलिस से हुई कहासुनी।
शनिवार को हल्द्वानी में कालूसिद्ध मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान माहौल तब गरमा गया जब पुलिस ने भाजपाइयों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। जिस पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमागहमी रही। इस बीच दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने भी पुलिस पर भाजपाइयों का अपमान का आरोप लगाया। इस दौरान वह खासी आक्रोशित नजर आईं। दरअसल जब मुख्यमंत्री धामी मंदिर में पहुंचे तो उनके साथ कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। कुछ सीएम के साथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने में सफल रहे। जबकि पुलिस ने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल और पार्षद राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना को सड़क किनारे लगाई गई रस्सी से भीतर भी नहीं आने दिया। यह दोनों नेता सड़क पर खड़े रह गए। तब वरिष्ठ भाजपा नेता चंदन सिंह बिष्ट ने पुलिस से कहा कि रस्सी के दूसरी ओर जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष और पार्षद हैं, उन्हें परिसर में आने दें। इस पर पुलिस और भाजपाईयों के बीच गहमागहमी हो गयी। इसके बाद भाजपाईयों ने इसे कार्यकर्ताओं का अपमान करार देते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए। इसी दौरान दायित्वधारी रेनू अधिकारी ने भी पुलिस पर भाजपाइयों का अपमान का आरोप लगाया और गुस्सा जाहिर किया। कहा यह सिलसिला बर्दाश्त के बाहर है बार-बार कार्यकर्ताओं का अपमान कोई संयोग नहीं यह सुनियोजित व्यवहार है। मामले में स्थिति बिगड़ते देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खुद दखल देना पड़ा उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। जिसके बाद भाजपाई शांत हुए। लेकिन भाजपा के भीतर पुलिस के इस व्यवहार को लेकर अब खुली नाराजगी है।
विज्ञापन
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न