Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: सतपाल महाराज का प्रयास सफल रहा तो, मिट जाएगा लोकतांत्रिक व्यवस्था में लगा कलंक।उत्तराखंड में नवधनिक संस्कृति ने आम लोगों के ध्वस्त कर दिए थे अरमान। 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 6, 2024
सतपाल महाराज का प्रयास सफल रहा तो, मिट जाएगा लोकतांत्रिक व्यवस्था में लगा कलंक।उत्तराखंड में नवधनिक संस्कृति ने आम लोगों के ध्वस्त कर दिए थे अरमान। यदि शासन के वरिष्ठ काबीना मंत्री सतपाल महाराज का प्रयास रंग लाया तो उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदार पदों के लिए लोग सीधे मतदान कर लंबे समय से चली आ रही कुप्रथा का अंत कर देंगे जिसने लोकतांत्रिक व्यवस्था में कलंक लगा हुआ था। ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्यक्ष रूप से चुनाव करने की मांग को स्वयं जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी प्रेमा पांडे, ललित मोहन पांडे, ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह धौनी, ऊषा नलवा, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोरा आदि लोग लंबे समय से मांग करते आ रहे थे सभी लोगो ने महाराज के प्रयास का स्वागत किया है। अप्रत्यक्ष चुनावी व्यवस्था का जीवन में कटु अनुभव झेल कर भविष्य में ऐसे चुनाव में भाग न लेने की कसम खा चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भागीरथ भट्ट का कहना है कि डबल इंजन की सरकार में तो यह काम पहले ही हो जाना चाहिए था। अलबत्ता सरकार के मंत्री देरसवेर इस चुनावी अभिशाप को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। अप्रत्यक्ष चुनाव में लोगों ने अपनी आंखों से देखा है कि किस प्रकार ग्रामीण जनप्रतिनिधियों को गाय, भैंसों की तरह खरीद कर उन्हें अपने पाले में करने के लिए निम्न स्तर के हथकंडे अपनाए जाते रहे हैं। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पैदा हुई नवधनिक संस्कृति में जिसमें धनबल के आधार पर किसी भी अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले चुनाव को अपने पक्ष में करने की तिगणम में वह सफल होते गए। यदि सतपाल महाराज त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में इस कलंक को मिटाने में सफल रहे तो निश्चित तौर पर वह इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। महाराज के इस प्रयास की जिसको भी जानकारी मिली है, उसके द्वारा उनकी सराहना की जा रही है। महाराज द्वारा इस संबंध में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से लंबी वार्ता करने के बाद मंत्री जी ने उनके इस प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखा दी है। वही जनता के द्वारा सतपाल महाराज के इस प्रयास की भरपूर सराहना की जा रही है

जरूरी खबरें