Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट को सड़क विकास की बड़ी सौगात, चिल्कोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण को 2.06 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति

लोहाघाट:धर्मघर साधन सहकारी समिति की वार्षिक आम जलसा बैठक संपन्न

लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में चयन।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति की मांग लोहाघाट में भी खुले श्रम कार्यालय।

बाराकोट :रा0उच्च0 मा0 विद्यालय चूलागांव में शिक्षकों के स्थानांतरण से छात्र-छात्राओं का पठन-पाटन प्रभावित

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : शुद्धिकरण प्रकरण में चंपावत में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला।

Laxman Singh Bisht

Thu, Sep 3, 2026

शुद्धिकरण प्रकरण में चंपावत में भाजपा ने राहुल गांधी का फूंका पुतला।

हल्द्वानी में शंखनाद रैली में कांग्रेस पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया

चंपावत में हल्द्वानी रामलीला मंच शुद्धिकरण प्रकरण में राजनीति गरमा गई है भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर मामले को लेकर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। आज गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने चंपावत में भाजपा जिला कार्यालय के सम्मुख कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 8 अगस्त को हल्द्वानी रामलीला मैदान में हुई विजय शंखनाद रैली के बाद मंच के स्वच्छीकरण को राजनीतिक रंग दिया है। कहा कि उन्होंने गलत आरोप लगाया।अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज कुमार, कुमाऊं संयोजक गोविंद प्रसाद, प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विजय कुमार, दर्जा मंत्री किरन देवी और बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्य के नेतृत्व में भाजपा ने चंपावत में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला फूंक दलित अस्मिता से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने कहा कि 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े की हल्द्वानी में हुई जनसभा के फ़्लॉप होने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस इस मामले में जातीय कार्ड के सहारे डैमेज कंट्रोल करने की जुगत कर रही है।भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण एवं जातिवाद की राजनीति करती आई हैं, लेकिन कांग्रेस का यह दाव उत्तराखंड में सफल नहीं होगा। पूतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, राजूू गड़कोटी, सभासद पुष्पा ओझा, आनंद अधिकारी , मंडल अध्यक्ष बबलू देव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें