Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर न्यायिक अधिकारियों को मिलेगी आधुनिक आवासीय सुविधा सीएम धामी ने दी ₹1.29 करोड़ की स्वीकृति

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने लोहाघाट विधा0सभा में जनसंपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद कांग्रेस की जीत का किया दावा

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 11, 2024
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने लोहाघाट विधा0सभा में जनसंपर्क कर जनता से मांगा आशीर्वाद 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का धुआंधार प्रचार शुरू हो गया है इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस के अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा लोहाघाट पहुंचे जहां उन्होंने खराब मौसम के बावजूद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता में लोहाघाट के स्टेशन बाजार में जनसभा करी पूर्व सांसद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने भाजपा को जुमला पार्टी बताते हुए कहा भाजपा ने सेना में अग्नि वीर भरती लागू कर पहाड़ के युवाओं के साथ धोखा कर उनका रोजगार छीना है जिस कारण उत्तराखंड के युवाओं का रुझान सेना से हट गया है भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ अत्याचार व बेरोजगारी चरम पर है उन्होंने कांग्रेस की पांच गारंटियो के बारे में लोगों को अवगत कराया उन्होंने कहा उत्तराखंड की पांचो सीटे कांग्रेस जीतने जा रही है तथा देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी उन्होंने कहा जनता अब भाजपा के जुमले में नहीं आने वाली है कांग्रेस ही देश का भरपूर विकास कर सकती है जिसको जनता ने समझ लिया है जनसभा के बाद उन्होंने लोहाघाट नगर में जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद मांगा इसके अलावा टम्टा ने देवीधूरा में जनसभा तथा खेतीखान व पाटी में जनसंपर्क किया इसके अलावा वे तपनीपाल के शहीद प्रदीप बोहरा के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढाढस बधाया इस दौरान लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भागीरथ भट्ट ,नवीन जोशी, निर्मला गहतोड़ी, बृजेश मेहरा,सौरभ शाह, पीसीसी शंकर बोहरा प्रहलाद सिंह अधिकारी, डॉक्टर महेश ढेक ,भुवन चौबे ,शैलेंद्र राय, चांद बोहरा, बल्लू मेहरा ,कविराज मोनी, प्रकाश मेहरा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे

जरूरी खबरें