रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।
भाजपा का चोला पहनकर भाजपा नेता निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में कर रहे थे प्रचार: खुशाल अधिकारी
कहा सीएम के जिले में भाजपा की बड़ी हार।

चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में भाजपा की हार पर लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का बड़ा बयान सामने आया है विधायक अधिकारी ने भाजपा की हार को 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया है। विधायक अधिकारी ने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की बड़ी हार होने जा रही है। विधायक अधिकारी ने आरोप लगाते हुए कहा पाटी चुनाव में भाजपा का चोला पहने भाजपा नेता हमारे निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार करते नजर आए। कहा भाजपा के दिग्गज नेताओं की पूरी फौज भी अपने प्रत्याशी को जीत नही दिला पाई और भाजपा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कहा जनता ने भाजपा को नकार दिया है। उन्होंने जीत के लिए निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल व क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं दी है। कहा 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा को इससे भी बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। कहा जनता ने भाजपा को संदेश दिया है धनबल व गुंडागर्दी अब नहीं चलने वाली । विधायक अधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री के जिले में यह भाजपा की बड़ी हार है। जबकि भाजपा के चार-चार दर्जा राज्य मंत्री , जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष ,प्रदेश मंत्री ,जिला महामंत्री सहित कई दिग्गज भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर- शोर से लगे हुए थे। कहा भाजपा की गुटबाजी का फायदा हमारे निर्दलीय प्रत्याशी ने लिया। कहा यह 2027 का आगाज है।
विज्ञापन
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)
चंपावत:जिला अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस की दी शुभकामनाएं। फार्मासिस्ट के पदों में वृद्धि की मांग
चंपावत:पाटी में विकासखंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माँ बाराही धाम देवीधुरा में शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संस्कृतमय हुआ वातावरण
चंपावत :25 सितंबर को मनाया जाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस।
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।