रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट विधायक के द्वारा महिला अधिकारी व अनुसूचित जाति के अधिकारी के साथ की गई अभद्रता शर्मनाक: बगौली
लोहाघाट विधायक के द्वारा महिला अधिकारी व अनुसूचित जाति के अधिकारी के साथ की गई अभद्रता शर्मनाक: बगौली
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लोहाघाट व चंपावत विधानसभा में किए जा रहे विकास कार्यों तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को देख बौखला गए हैं लोहाघाट विधायक
कर रहे हैं अराजकता हार का सता रहा है डर: दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली व भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा का बड़ा बयान
लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने जिले में विकास कार्यों में कमीशन खोरी के आरोप लगाते हुए सीडीओ कार्यालय में दिया था धरना।
लोहाघाट विधायक के आरोपों पर भाजपा का पलटवार ।

लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा कल सीडीओ कार्यालय चंपावत में जिले के कुछ अधिकारियों पर कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए धरना दिया गया था। इस दौरान विधायक अधिकारी की एपीडी विम्मी जोशी तथा डीपीआरओ महेश कुमार तथा पीडी अजय सिंह के साथ जोरदार बहस हुई। अब मामले को लेकर चंपावत जिले की राजनीति गरमा गई है तथा मामला चर्चाओं में बना हुआ है। तो वही आज मामले को लेकर दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली व भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने पलट वार करते हुए कहा जिस प्रकार से लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के द्वारा महिला अधिकारी तथा अनुसूचित जाति के अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया है वह शर्मनाक है। भाजपा नेताओं ने कहा एक और कांग्रेस महिला व दलित हितेषी होने का दावा करती है तो वहीं दूसरे और उनके विधायक महिला अधिकारी तथा अनुसूचित जाति के अधिकारी का अपमान करते हैं। उन्होंने कहा अगर विधायक अधिकारी के पास कमीशन खोरी के कोई सबूत थे तो वह उसे उचित मंच में रखते जिसकी निष्पक्ष जांच की जाती। भाजपा नेताओं ने कहा जिस प्रकार से विधायक के द्वारा विकास भवन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ अराजकता का माहौल पैदा किया गया उसकी वह घोर निंदा करते हैं। भाजपा नेताओं ने कहा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा चंपावत विधानसभा के साथ-साथ लोहाघाट विधानसभा का भी भरपूर विकास किया जा रहा है जो लोहाघाट विधायक को रास नहीं आ रहा है। वह मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से बौखला कर अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा खुद विधायक खुशाल सिंह अधिकारी साढे चार साल तक लोहाघाट विधानसभा से गायब रहे अब चुनाव का समय आ रहा है तो वह जनहितेशी होने का दिखावा कर रहे हैं। उन्हें 2027 चुनाव में अब हार का डर सता रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा जिस प्रकार से लोहाघाट विधायक ने जिले के अधिकारियों के साथ बर्ताव किया है वह उसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी अधिकारी ईमानदारी के साथ जन सेवा में लगे हुए हैं। कहा अगर भविष्य में लोहाघाट विधायक इस प्रकार की अधिकारियों के साथ हरकतें करते हैं तो भाजपा इसका करारा जवाब देगी। फिलहाल मामले को लेकर चंपावत की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। इस दौरान बाराकोट मंडल अध्यक्ष राकेश बोरा, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, जीवन गहतोड़ी, सभासद बलराज पाटनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन