रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Laxman Singh Bisht
स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।

क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

लोहाघाट में आज सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा फर्त्याल के द्वारा महिला सशक्तिकरण के तहत रोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोहाघाट ब्लॉक की विभिन्न ग्राम सभाओं की महिला समूह की सैकड़ो महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती किरन देवी व लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दोनों अतिथियों ने श्रीमती सुषमा फर्त्याल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम स्वरोजगार कर रही महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हैं। कहा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई है नौकरियों में भी उन्हें आरक्षण दिया गया है।

कहा लखपति दीदी योजना के माध्यम से आज समूह की कई महिलाएं अच्छा स्वरोजगार कर रही हैं। उन्होंने कहा महिलाएं देश की दिशा और दशा तय करने में सक्षम है। कहां मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड लगातार विकास की ओर अग्रसर है ।उन्होंने योजनाएं संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा फर्त्याल ने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही हैं चाहे वह व्यापार का क्षेत्र हो राजनीति हो या सरकारी नौकरियों का क्षेत्र। उन्होंने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य अपने मजबूत इरादों से रोजगार कर रही क्षेत्र की महिलाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा उनकी प्रतिभाओं को सामने लाना था। श्रीमती फर्त्याल ने कहा आज काफी अच्छा लगता है जब महिलाएं घरों से बाहर निकल कर स्वरोजगार कर अपने परिवार का बड़ा सहारा बनी हुई है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की बड़ी भूमिका है।

उन्होंने समस्त स्वरोजगार कर रही महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाएं शामिल रही और समस्त महिलाओं के द्वारा भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्रीमती फर्त्याल को धन्यवाद दिया गया। इस दौरान महिलाओं व बुजुर्ग वीर नारियों को मंच में सम्मानित किया गया तथा समूह की महिलाओं के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रेनू गढकोटी व सुष्मिता फर्त्याल का रहा। कार्यक्रम मे प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी, नगर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा पिथौरागढ़ पुष्पा सोन, चंद्रकला महरा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष, नगर मंडल महामंत्री गोदावरी बोहरा सहित सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते