Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

कुमाऊँ का अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म KumaonBazaar.com। एक मंच पर पाए कई सुविधाएं।

रिपोर्ट: साहबराम : Sarkari Yojana: घर बनाने या खरीदने पर सरकार देगी 1.80 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ

Editor

Sun, Sep 14, 2025

Sarkari Yojana: घर बनाने या खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शहरों में घर बनाने को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार द्वारा PM Awas Yojana के तहत अब मकान बनाने हेतु लाखों रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।

शहरी क्षेत्रों में मकान बनाने व खरीदने वालों के लिए PM Awas Yojana 2.0 के तहत सरकार ने पात्र परिवारों को 1.80 लाख रुपए तक की इंटरेस्ट सब्सिडी देने की घोषणा की है। सरकार की इस सब्सिडी योजना से शहरी क्षेत्र में घर बनाने का सपना देख रहे देश के लाखों परिवारों को लाभ मिलेगा।

सरकार ने घोषित किया

केंद्र सरकार ने अगस्त माह को PM Awas माह घोषित किया है, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ ले सकें। योजना के तहत EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), एलआईजी (निम्न आय वर्ग) और एमआईजी (मध्यम आय वर्ग) के परिवार शामिल किए गए हैं। पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय क्रमशः 3 लाख, 6 लाख और 9 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है।

ऐसे करें आवेदन

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही PM Awas योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना पड़ेगा। इसके अलावा इस स्कीम का लाभ उठाने हेतु आप नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

नपा अधिकारियों के अनुसार गृह ऋण की अधिकतम सीमा 25 लाख, आवास की अधिकतम लागत 35 लाख रुपए तक हो सकती है। आवेदन के दौरान आवेदक को आय प्रमाण-पत्र या एफिडेविट देना होगा। योजना के अंतर्गत नई संपत्ति की खरीद या निर्माण करने वाले लाभ उठा सकेंगे।

ये देंगे जानकारी

योजना के लिए नगरीय निकायों और बैंक शाखाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र लोगों को समय पर योजना की जानकारी दें और प्रक्रिया सरल बनाएं। लोग संबंधित बैंक में संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

जरूरी खबरें