Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: लोहाघाट:देबदार के पेड़ों को काटने का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर 

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 1, 2024
देबदार के पेड़ों को काटने का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर लोहाघाट के बोट हाउस क्षेत्र में पिछले हफ्ते अज्ञात बन तस्करों के द्वारा बेखौफ होकर आठ देवदार के बहुमूल्य पेड़ काट दिए थे मामले का पता चलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया था आनन फानन में प्रशासन और वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का मौका मुवायना किया तथा क्षेत्र के ही एक घर से लकड़ीयो को बरामद किया इसके बाद लोहाघाट के राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया के द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ लोहाघाट थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर लोहाघाट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था वहीं गुरुवार को लोहाघाट थाने के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया मामले में तहरीर के बाद एसआई धर्मेंद्र कुमार को मामले की जांच दी गई थी जांच में तरुण कुमार निवासी बोटहाउस के घर से पुलिस ने देवदार की लकड़ी बरामद करी  पुलिस ने आरोपी तरुण जोशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 व 411 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया तथा आरोपी से पूछताछ करी जा रही है वहीं नगर के लोगों का कहना है पेड़ काटने में क्षेत्र के रसूखदार लोगों का हाथ है जिनके गिरेबान में अभी तक पुलिस व प्रशासन के द्वारा हाथ तक नहीं डाला  गया है जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है लोगों ने पुलिस से मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करी है लोगों ने कहा अगर मामले में लीपा पोती करी गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन शुरू करेंगे

जरूरी खबरें