Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

: चंपावत की युवती ने 60 हज़ार के लालच में आकर गवाएं 97हजार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 6, 2023
  चम्पावत निवासी एक युवती को साइबर ठगों ने अपने झांसे में ले लिया। युवती को साइबर ठगों ने करीब 60 हजार जीतने का लालच देकर 97 हजार ठग लिए। युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जानकारी के मुताबिक चम्पावत की रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात उसने अपनी ई-मेल चेक की। बताया कि उसने इंस्टाग्राम में एक ऑनलाइन गेम जीतने की गारंटी के साथ एड देखा । जिस पर जानकारी के अभाव में क्लिक कर दिया। इसके बाद व्हाट्सेप पर मैसेज आया कि वह 59750 रुपये जीत चुकी हैं। लेकिन इस धनराशि को पाने के लिए उसे कुछ पैसे ट्रांसफर करने होंगे। युवती बताया कि लालच में आकर उसने ठगों के दिए क्यूआर कोड से कुछ पैसे भेज दिए। लेकिन ठगों ने पैसे अटक जाने की बात कहकर फिर मुझसे पैसे डलवा दिए। इस तरह से युवती ने 60 हजार पाने के चक्कर में 97 हजार गंवा दिए। जिसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही चंपावत कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर साइबर सेल को भेजी है। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। कुल मिलाकर लालच बुरी बला है पुलिस के द्वारा लोगों को कई माध्यम से साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया जाता रहा है पर इसके बाद भी लोग साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं और रकम गवा रहे हैं

जरूरी खबरें