Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: रुद्रपुर :एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 24, 2023
एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रुद्रपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी  को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार सीएम धामी के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान की भ्रष्ट और रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है गुरुवार को एसपी सतर्कता अधिष्ठान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर सीओ अनिल मनराल के निर्देश पर सतर्कता अधिष्ठान की निरीक्षक ललिता पांडे के नेतृत्व में टीम के द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर रुद्रपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को रुद्रपुर की स्मार्ट बाजार पार्किंग में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया एसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि उपकरणों के भुगतान करने के बदले रुद्रपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी द्वारा उनसे एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी एसपी मीणा ने बताया शिकायत पर विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है एसपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कोई भी अधिकारी काम के बदले अगर रिश्वत की मांग कर रहा है तो उसकी शिकायत 1064 नंबर पर करें जिस पर विभाग के द्वारा तत्काल कार्यवाही करी जाएगी ट्रैप टीम में निरीक्षक ललिता पांडे ,निरीक्षक मनोहर सिंह ,निरीक्षक विनोद कुमार यादव, निरीक्षक हेम चंद्र पांडे ,हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह ,कांस्टेबल नवीन कुमार ,कांस्टेबल गिरीश जोशी शामिल रहे

जरूरी खबरें