Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत: नवविवाहिता की मौत पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 7, 2023
नवविवाहिता की मौत पर  पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज चंपावत जिले के दुधोरी गांव की एक नवविवाहित महिला माया आर्य की बीते 2 अगस्त को उसके ससुराल दुधोरी (चंपावत)में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी माया की मौत पर माया के पिता रामीराम निवासी मथीयाबाज (रीठा साहिब)के द्वारा माया के पति संजय कुमार पर दहेज के लिए जहर देकर उनकी बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए 6 अगस्त को चंपावत कोतवाली में तहरीर दी तहरीर में रामीराम के द्वारा शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने ,मारपीट करने तथा जहर देकर उनकी बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है पिता की तहरीर पर चंपावत कोतवाली पुलिस ने माया के पति संजय कुमार निवासी दुधोरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A, 304Bव दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच सीओ चंपावत बिपिन चंद्र पंत कर रहे हैं मृतका माया का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व ही संजय कुमार के साथ हुआ था वही मृतका के पिता रामीराम का कहना है शादी के बाद से ही संजय कुमार के द्वारा उनकी बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट करना शुरू कर दिया था तथा 2 अगस्त को उनकी बेटी की जहर देकर हत्या कर दी है मृतका का मायका रीठा साहिब क्षेत्र के मथीयाबाज गांव में है वहीं सीओ पंत का कहना है मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई करी जाएगी

जरूरी खबरें