Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: सर्राफा व्यवसायियों की धमकी से दहशत में आकर बाजपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर करी आत्महत्या, पुलिस ने सर्राफा व्यवसायियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 18, 2023
व्यक्ति ने लगाई फांसी सर्राफा व्यापारियों से लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दो सर्राफा व्यापारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर 7 निवासी गुरमीत सिंह ने शनिवार को बाजपुर के एक सर्राफा व्यापारी को अपने घर का सोना बेचा था, जिसके बाद रविवार दोपहर से सर्राफा व्यापारी अमन अग्रवाल और बादल अग्रवाल द्वारा गुरमीत सिंह को फोन कर नकली सोना बेचने की बात कहते हुए धमकी दी जा रही थी जिसको लेकर रविवार देर शाम गुरमीत सिंह को पुलिस द्वारा कोतवाली में बुलाया गया था, वही लगातार सर्राफा व्यापारी से मिल रही धमकी से परेशान होकर सोमवार सुबह गुरमीत सिंह ने वर्कशॉप में बने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया, वही सूचना मिलते ही बाजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के पुत्र जगदीप सिंह ने दोनों सराफा व्यापारियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिसके चलते पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अमन अग्रवाल और बादल अग्रवाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान काशीपुर एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा तनाव में आकर फांसी लगाने का मामला सामने आया है जिसमें मृतक के पुत्र की तहरीर पर दो सर्राफा व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी

जरूरी खबरें