Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: धारचूला में बैंक मैनेजर को जिंदा जलाने की कोशिश,गार्ड ने एसबीआई के बैंक मैनेजर के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग ,मैनेजर गंभीर, गार्ड हुआ गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Sat, May 6, 2023
धारचूला में गार्ड ने विवाद के चलते एसबीआई बैंक मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग रक्षक ही बना भक्षक धारचूला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है जहां शनिवार सुबह 10:30 बजे धारचूला एसबीआई के मैनेजर के ऊपर बैंक के गार्ड ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिसमें बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवैस निवासी बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया वही इस घटना से बैंक में अफरा-तफरी मच गई बैंक कर्मियों व लोगों ने किसी तरह आग बुझाई गार्ड देहरादून निवासी दीपक छेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के मुताबिक बैंक मैनेजर व गार्ड के बीच पिछले 3 महीने से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था जिससे आक्रोशित होकर गार्ड ने आज इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है आग लगने से मैनेजर बुरी तरह जल गया हैं डॉक्टरों के मुताबिक मैनेजर 40% जल चुके हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है वही बैंक कर्मियों ने मैनेजर को बाहर इलाज कराने के लिए ले जाने के लिए हेली सेवा उपलब्ध कराने की मांग करी है वही इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है

जरूरी खबरें