Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हल्द्वानी के चर्चित महिला योगा ट्रेनर हत्याकांड का खुलासा। हत्यारे के भाई से थे योगा ट्रेनर के संबंध

हल्द्वानी के चर्चित महिला योगा ट्रेनर हत्याकांड का खुलासा। हत्यारे के भाई से थे योगा ट्रेनर के संबंधहल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र मे 30 जुलाई को महिला योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का पुलिस ने आज 22वे दिन खुलासा कर दिया है।पुलिस ने मामले में योगा ट्रेनिंग सेंटर संचालक के छोटे भाई अभय को योगा ट्रेनर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि हत्यारे के बड़े भाई से महिला योग टीचर के अवैध संबंध थे। जिस कारण नाराज छोटे भाई ने योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या कर दी थी। हत्या आरोपी अभय कुमार मूल रूप से पश्चिमी चंपारण बिहार का रहने वाला है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया योगा ट्रेनर की हत्या के मामले में मृतका की मां ने 3 अगस्त को मुखानी थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में सामने आया मृतका जिस योग सेंटर में काम कर रही थी उसे दो भाई चलाते थे। योगा ट्रेनर महिला का बड़े भाई से अवैध संबंध चल रहा था। लेकिन छोटे भाई अभय को ये संबंध पसंद नहीं आया और उसने महिला योगा ट्रेनर की हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया पूछताछ में आरोपी अभय ने बताया उसके बड़े भाई की फिटनेस योग सेंटर नाम से एकेडमी है। जिसे दोनों भाई मिलकर चलाते थे। योग सेंटर मैनेजमेंट के सारे काम अभय देखता था।उसी सेंटर में मृतका भी काम करती थी। पूछताछ में आरोपी ने योगा ट्रेनर की हत्या की बात स्वीकार करी है।

जरूरी खबरें