: लोहाघाट: विदेश भेजने के नाम पर साइबर ठग ने युवक से 2 लाख 80 हजार रुपए की करी ठगी पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम
अज्ञात साइबर ठग के द्वारा लोहाघाट निवासी विवेक फर्त्याल को विदेश भेजने का झांसा देते हुए 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी कर ली थी ठगी का एहसास होने पर विवेक ने साइबर ठगी की सूचना तुरंत जनपद साइबर सेल को दी गई साइबर सेल के द्वारा मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करते हुए विवेक से लेनदेन का विवरण लेते हुए संबंधित यूपीआई तथा बैंक नोडल से संपर्क कर विवेक के खाते में
2लाख 80हजार रुपए की धनराशि वापस करवाई रकम वापस पाकर विवेक फर्त्याल ने चंपावत पुलिस को धन्यवाद दिया वहीं एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा ने लोगों से साइबर ठगो के झांसे व लालच में न आने की अपील करी एसपी पींचा ने कहा साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 व नजदीकी थाने तथा साइबर सेल चंपावत 8476 055260 पर शिकायत दर्ज करने की अपील करी
पुलिस टीम में एसआई मीनाक्षी नौटियाल ,साइबर सेल प्रभारी कांस्टेबल सद्दाम हुसैन ,व कांस्टेबल आशा गोस्वामी शामिल रहे
