Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

: चंपावत:पाटी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या हत्यारा गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 15, 2024
पाटी में चाकू से गोदकर युवक की हत्या हत्यारा गिरफ्तार चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के पनिया गांव में 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से गोद कर एक युवक खिलेश चंद्र की हत्या कर दी गई है पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है पाटी थाने के एसओ देवनाथ गोस्वामी ने बताया बबलू सिंह मेहता निवासी पनिया व खिलेश चंद्र जोशी (30 ) S/O सुरेश चंद्र जोशी निवासी कजीना में बुधवार देर शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की बबलू सिंह मेहता ने चाकू निकाल कर खिलेश चंद्र जोशी में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया चाकू के हमले से खिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों के द्वारा अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया एसओ देवनाथ गोस्वामी ने बताया मृतक के पिता सुरेश चंद्र जोशी की तहरीर पर आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है तथा मृतक का गुरुवार को लोहाघाट में पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम कर सव परिजनों को सौंप दिया है मामले की जांच जारी है जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है दोनों युवक एक ही युवती को चाहते थे जिस कारण विवाद हो गया और बबलू सिंह ने खिलेश की हत्या कर दी वही सरेशाम हत्या होने से गांव में दहसत का माहौल है मृतक के पिता सुरेश चंद जोशी गांव के प्रधान बताए जा रहे हैं आरोपी ने हत्या करने की जानकारी फोन के द्वारा पुलिस को दी थी

जरूरी खबरें