Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:कनालीछीना में शिक्षक ने दसवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म गर्भवती होने पर खिला दी गर्भपात की दवा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

कनालीछीना में शिक्षक ने दसवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म गर्भवती होने पर खिला दी गर्भपात की दवा।

अत्यधिक रक्त स्राव से छात्रा की बिगड़ी तबीयत। पुलिस ने शिक्षक को किया गिरफ्तार।

विद्यालयो मे बच्चियां सुरक्षित नहीं

पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। जहा क्षेत्र के एक हाईस्कूल विद्यालय में तैनात कलयुग शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की दसवीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया है जिस कारण नाबालिग छात्रा गर्भवती हो गई। अपनी शर्मनाक करतूत को छुपाने के लिए कलयुगी शिक्षक ने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण छात्रा की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर परिजन छात्रा को कनालीछीना अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों के द्वारा जांच करने पर छात्रा की गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद अस्पताल के द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी तथा परिजनों की तहरीर पर आरोपी कलयुगी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पाक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं शिक्षक की इस काली करतूत से क्षेत्र में गहरा आक्रोश है।

जरूरी खबरें