Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: खालिस्तानी समर्थक कुख्यात अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका को लेकर पुलिस अलर्ट नेपाल बॉर्डर में बढ़ाई गई चौकसी

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 22, 2023
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल भागने को लेकर उधम सिंह नगर पुलिस अलर्ट खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के फरार होने के बाद उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए उधम सिंह नगर जनपद के एसएसपी ने पुलिस को अलर्ट कर दिया है , उधम सिंह नगर से लगने वाले सभी बॉर्डर पर पुलिस को तैनात किया गया है तथा आने जाने वाले वाहनों और लोगों पर नजर रखने के निर्देश एसएसपी के द्वारा दिए गए हैं मालूम हो ऊधम सिंह नगर ज़िले की सीमाएँ चंपावत , पीलीभीत जिलों में नेपाल से सटी हुई है ।पुलिस ज़िले के मंदिर, मस्जिद गुरुद्वारों सहित सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है तथा पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है एसएसपी ने बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के समर्थन में पोस्ट करने के मामले में काशीपुर क्षेत्र के एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वही नेपाल बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा तेज कर दी है पुलिस के द्वारा अमृतपाल व उसके साथियों के पोस्टर जगह-जगह चस्पा किए जा रहे हैं पुलिस के द्वारा लोगों से भी अमृतपाल के बारे में कोई सूचना मिलने पर पुलिस को जानकारी देने की अपील करी गई है अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड में आ चुकी है मालूम हो पंजाब पुलिस के द्वारा अमृतपाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है

जरूरी खबरें