Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट में नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार शादी का झांसा देकर पिछले 6 महीने से कर रहा था नाबालिग से दुष्कर्म

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 23, 2023
  लोहाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव मे शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो सहित कई संगीन धाराओ में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया कि लोहाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने शनिवार को लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसी के गांव का रहने वाला 25 वर्षीय युवक शादी का झांसा देकर पिछले 6 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था तथा उसको व उसके परिवार को बदनाम व बर्बाद करने की धमकी दे रहा था एसओ खत्री ने बताया नाबालिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक रविवार को 5/6पोस्को अधिनियम, 376(3), 506 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है एसओ खत्री ने बताया पुलिस ने आरोपी व पीड़ित नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा मामले की विवेचना एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा करी जा रही है

जरूरी खबरें