Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: रामनगर पुलिस व एसटीएफ ने 25000 के इनामी को किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 10, 2023
  एसटीएफ कुमाऊं एवं रामनगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर एक महिला के साथ जमीनी मामले में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में करीब 1 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के ग्राम करमपुर छोई निवासी रेशू दानी द्वारा पिछले वर्ष 17 मार्च को रामनगर के ग्राम ढेला बंदोबस्ती रामनगर निवासी बच्चे सिंह के खिलाफ जमीन के मामले में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था. उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से उक्त आरोपी फरार चल रहा था. जिसके खिलाफ एसएसपी नैनीताल द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था .उन्होंने बताया कि इस इनामी बदमाश को हल्द्वानी क्षेत्र के कमलुआ गांजा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमें एनआईएफटी के न्यायालय में चल रहे हैं उसके संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

जरूरी खबरें