Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: लोहाघाट में घर के अंदर से स्कूटी गायब पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 18, 2023
  लोहाघाट नगर में अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है अराजक तत्वों ने सोमवार देर रात r.s.s. के नगर शारीरिक प्रमुख अमित जुकरिया के शीतला माता मंदिर के पास घर के अंदर  खड़ी स्कूटी में हाथ साफ कर दिया है स्कूटी चोरी होने की तहरीर अमित ने मंगलवार को लोहाघाट थाने में दे दी है उन्होंने बताया उन्होंने अपनी होंडा एक्टिवा सफेद रंग की यूके 04 Q 8366 को अपने घर के अंदर खड़ा करा था पर आज मंगलवार सवेरे उन्हें स्कूटी खड़ी नजर नहीं आई उनके द्वारा स्कूटी की हर जगह तलाश करी गई पर कहीं कुछ पता नहीं चल पाया जिसके बाद उन्होंने लोहाघाट थाने में स्कूटी चोरी होने की तहरीर दे दी है तथा पुलिस से जल्द से जल्द उनकी स्कूटी का पता लगाने की मांग करी है वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने बताया तहरीर मिलने के बाद पुलिस स्कूटी की तलाश में जुट गई है मालूम हो आजकल लोहाघाट क्षेत्र में लोगों के खड़े दुपहिया वाहनों को अराजक तत्वों के द्वारा चोरी कर इधर-उधर छोड़ दिया जा रहा है इस प्रकार की कई घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं जिस कारण लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश है लोगों ने पुलिस से अराजक तत्वों पर लगाम लगाने तथा पुलिस गश्त बढ़ाने व नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग करी है

जरूरी खबरें