Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला पंचायत चम्पावत की द्वितीय बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर

लोहाघाट और बाराकोट में नशीली दवाओं के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दो मेडिकल स्टोर सील

लोहाघाट:प्रधान संगठन लोहाघाट ने समस्याओं को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन।

लोहाघाट:वैली क्रिएशन की महिलाएं फूलों व सब्जियों से तैयार कर रही है होली के प्राकृतिक रंग।

चंपावत:अपना स्कूल, अपनी ज़मीन अभियान: चम्पावत में 20 दिनों में 117 विद्यालयों की भूमि सुरक्षित”

: लोहाघाट से फिर चोरी हुई स्कूटी लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश,नगर में वाहन चोरों का आतंक

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 22, 2023
  लोहाघाट नगर में आजकल वाहन चोरों ने आतंक मचाया हुआ है 5 दिन पहले डाक बंगला रोड से व्यापारी अमित जुकरिया की स्कूटी घर के अंदर से गायब हो गई थी जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया अब शुक्रवार की देर रात पीडब्ल्यूडी गोदाम के पास व्यापारी संजय वर्मा के घर के पास खड़ी उनकी होंडा एक्टिवा यूके 03 6140 को शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर उड़ा ले गया जिसकी सूचना संजय वर्मा के द्वारा लोहाघाट थाने को दे दी गई है इसके अलावा डाक बंगला रोड में अज्ञात चोरों के द्वारा एक घर के ताले तोड़कर बाइक को चोरी करने का प्रयास किया गया तथा स्टेशन बाजार से भी दिनदहाड़े एक अपाचे बाइक गायब हुई है तथा नगर के बाहरी क्षेत्रों में भी अराजक तत्वों के द्वारा वाहन चोरी का प्रयास किया गया है वही नगर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों से नगर वासियों में काफी डर का माहौल है तथा लोहाघाट पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश भी है लोगों ने कहा आए दिन नगर में वारदातें बढ़ती जा रही हैं किसी के भी वाहन सुरक्षित नहीं है और पुलिस के द्वारा अभी तक कुछ भी पता नहीं लगाया जा सका है वहीं अब नगर के व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है व्यापारियों के द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं अब व्यापारी आंदोलन का मन बना रहे हैं व्यापारियों ने कहा अराजक तत्वों घर के अंदर से वाहन उठा ले जा रहे हैं तो बाहर खड़े वाहनों को और भी ज्यादा खतरा बढ़ गया है और पुलिस अभी तक चोरों का पता लगाने में नाकाम रही है व्यापारियों ने लोहाघाट पुलिस से जल्द से जल्द घटनाओं का पर्दाफाश करने की मांग करते हुए अराजक तत्वों व नशेड़ीयो में लगाम लगाने की मांग करी है वही लोहाघाट थाने के एस ओ मनीष खत्री ने बताया पुलिस वाहन चोरों व अराजक तत्वों का पता लगाने में जुटी हुई है जिसके लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है तथा नगर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है कुल मिलाकर लोहाघाट नगर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है,

जरूरी खबरें