: टनकपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिली युवक की लाश
टनकपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में पंखे से लटकी मिली युवक की लाश
टनकपुर नगर के एक होटल के कमरे में एक युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकी मिली है। युवक की उम्र 23 वर्ष के लगभग है। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक श्याम वशिष्ठ उम्र 23 वर्ष पुत्र हरी राम वल्लभनगर कॉलोनी थाना सुनगड़ी, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) का बताया जा रहा है। युवक के पास मिले पर्स से 2310 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। वही होटल स्वामी अनिल कुमार व कर्मचारी शुभम जोशी ने बताया है कि पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी युवक श्याम वशिष्ठ ने बीते दिन गुरुवार को एक रूम बुक किया। शुक्रवार को चेकआउट टाइम होने पर जब कर्मचारी ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाब ना मिलने पर व कमरा न खुलने पर तुरंत टनकपुर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा दरवाजे की कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला गया। रूम में युवक पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया। जिसे पुलिस ने तुरंत नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को इसकी सूचना देकर पंचनामा भर कर अन्य कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया। इस दौरान उपनिरीक्षक बुद्धि बल्ल्भ पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रामलाल, हेड कांस्टेबल लालबाबू , होटल स्वामी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है