Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: पिथौरागढ़ में किराएदारों ने मकान मालकिन को उतारा मौत के घाट, 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 27, 2023
  पिथौरागढ़ के वड्डा क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। महिला कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से पिथौरागढ़ आई थी। किन कारणों से महिला की हत्या की गई फिलहाल इन कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।पिथौरागढ़ जिले के वड्डा चौकी क्षेत्र में 65 वर्षीय माधवी देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र चिलकोटी लंबे समय से गाजियाबाद स्थित फ्लैट में रहती थीं। उनका बेटा इंग्लैंड में रहता है। रमेश चिलकोटी पूर्व फौजी थे, जो सेवानिवृत्ति के बाद गाजियाबाद में बस गए थे। माधवी दीपावली पर्व के दौरान अपने मकान की साफ-सफाई और रंग रोगन करवाने यहां आई थीं। रविवार सुबह उनका शव बिस्तर में पड़ा देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।उनके मकान में बिहार और नेपाल के किराएदार रहते थेउनके तीन मंजिले मकान में एक नेपाल और एक बिहार का किराएदार रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व ही माधुवी ने दोनों किराएदारों से कमरा खाली करने को कहा था। इसी बीच उनकी हत्या हो गई। पुलिस की शक की सुई दोनों किराएदारों पर घूम रही है।घटना के बाद से दोनों किराएदार फरार चल रहे हैं। उन दोनों पर ही हत्या का शक गहरा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाते हुए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। जाजरदेवल के एसओ प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला घोंटकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।वहीं पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह जानकारी देते हुए बताया वड्डा में महिला की हत्या हुई है। जांच में एक नेपाली युवक सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

जरूरी खबरें