Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: गंगोलीहाट में 3 महिलाओं की हत्या कर फरार हुए हत्यारे ने अपनी पत्नी की भी करी हत्या चौहरे हत्याकांड से दहला गंगोलीहाट क्षेत्र में मची दहशत

Laxman Singh Bisht

Fri, May 12, 2023
    गंगोलीहाट मे 3 महिलाओं की हत्या कर फरार आरोपी ने अपनी पत्नी की भी करी हत्या गंगोलीहाट की बर्सुम गांव में शुक्रवार सवेरे 3 महिलाओं की हत्या कर फरार हुए संतोष राम ने अपनी पत्नी चंद्रा देवी की भी गला घोट कर हत्या कर दी है पुलिस ने चंद्रा की लाश को एक पुराने मकान से बरामद किया हत्यारोपी संतोष ने 4 महिलाओं की हत्या कर गंगोलीहाट क्षेत्र में दहशत मचा दी है फिलहाल पुलिस हत्यारोपी की ढूंढ खोज में जुटी पड़ी है मालूम है शुक्रवार सुबह 5:00 बजे के आसपास संतोष राम ने अपनी ताई, उनकी शादीशुदा बेटी व उनकी बहू की बड़ीयाट से काटकर हत्या कर दी थी और अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया था संतोष ने सुनसान जगह में अपनी पत्नी की भी हत्या कर दी इस चोहरे हत्याकांड से पूरे गंगोलीहाट क्षेत्र में दहशत फैल गई है पुलिस सरगर्मी से हत्यारे संतोष को ढूंढ रही है वही पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसकी ढूंढ खोज में कई पुलिस की टीमें जुटी हुई है

जरूरी खबरें