: लोहाघाट: कर्णकरायत में दुकान का ताला तोड़ चोरो ने 3.50 लाख रुपए की नकदी पर किया हाथ साफ
लोहाघाट में एक बार फिर से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं रविवार देर रात अज्ञात चोरों ने मूसलाधार बारिश का फायदा उठाते हुए कर्णकरायत में सुरेश सिंह करायत की परचून की दुकान का पिछले दरवाजे का ताला तोड़ लगभग 3.50 लाख रुपए से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर सुरेश सिंह के होश उड़ गए उन्होंने आनन-फानन में अगल-बगल के लोगों को घटना की सूचना दी
जिसके बाद लोहाघाट थाने को चोरी की सूचना दी गई दुकानदार सुरेश सिंह ने बताया रविवार देर रात चोर उनकी दुकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी 3.50 लाख रुपए से अधिक की रकम के साथ-साथ एफडी के कागज उड़ा लिए जिसकी सूचना लोहाघाट पुलिस को दे दी गई है सुरेश करायत ने बताया वह देर रात 11:00 बजे तक दुकान में ही थे उनके जाने के बाद चोरों ने बारिश का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया है वही चोरी की घटना से कर्णकरायत क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है ग्राम प्रधान विष्णु मुरारी ,नीरज करायत,पवन करायत, सचिन फर्त्याल ,सुरेश फर्त्याल व लोगों ने पुलिस से जल्द चोरियों का पर्दाफाश करने की मांग करी है
तथा चोरी का पर्दाफाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है वहीं लोगों ने क्षेत्र के कुछ नशेड़ी युवाओं पर शक जताया है वही लोहाघाट थाने के एसओ मनीष खत्री ने कहा चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है संदिग्ध लोगों से पूछताछ करी जा रही है जल्द चोरों का पता लगा लिया
जाएगा मामले की जांच एसआई हरीश प्रसाद के द्वारा करी जा रही है वही चोर 10 10 के नोटों की गड्डी को गल्ले में ही छोड़ गए हैं
