Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

: सितारगंज:सिडुकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को विजिलेंस ने 9000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 5, 2024
सिडुकुल सितारगंज के सहायक लेखाकार को विजिलेंस ने 9000 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार विजिलेंस ने भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है मामला सिडुकुल सितारगंज का है जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि उसने एल्डिको सिडुकुल सितारगंग में दो प्लांट के लिए आवेदन किया था जिसका आवेदन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एनओसी देने के लिए आरएम सिडुकुल सितारगंज में तैनात अकाउंटेंट उमेश कुमार के द्वारा ₹9000 की रिश्वत मांगी जा रही थी शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी विजिलेंस नैनीताल के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित करी गई टीम द्वारा शुक्रवार को सिडकुल के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी चांदमांरी काठगोदाम को शिकायतकर्ता से ₹9000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया विजिलेंस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ करी जा रही है तथा आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं निर्देशक सतर्कता डॉ बी मुरुगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नकद इनाम की घोषणा करी गई है

जरूरी खबरें