Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

लोहाघाट:पूर्व प्रधान ने मुख्यमंत्री से की शिवज्यू मंदिर के अधूरे निर्माण को पूरा करने व सौंदर्य करण की मांग

चंपावत:28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, रात 8:30 से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें बंद करने की अपील

चंपावत:28 मार्च को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Song: छोटी सी स्‍कर्ट पहन आम्रपाली दुबे ने 'बड़ा चुनचुनाता' गाने में मचाई धूम, देखकर फैंस हुए घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे का अपना खास अंदाज है। वह हिंदी टीवी सीरियल्स से होते हुए भोजवुड तक पहुंचीं और अब भोजपुरी सिनेमा के पर्दे पर राज करती हैं। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर में ज्यादातर फिल्में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ की हैं।

दोनों की जोड़ी भी सुपरहिट है। लेकिन सैकड़ों फिल्मों की लिस्ट में आम्रपाली की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जिनमें उनका अवतार बिल्कुल अलग है। ऐसी ही एक फिल्म थी 2019 में रिलीज हुई 'पहली नजर को सलाम', जिसमें उनके साथ राज रंजीत हैं। 

इस फिल्म में आम्रपाली ने आइटम डांस नंबर 'बड़ा चुनचुनाता' किया है, यकीन मानिए इस गाने को देखने के बाद आपके दिल और दिमाग में भी चुनचुनी चढ़ जाएगी।

संतोष मिश्रा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में तो बंपर हिट नहीं रही, लेकिन इसका गाना 'बड़ा चुनचुनाता' देखकर हर युवा दिल में सिहरन जरूर दौड़ गई।

इस गाने को प्रियंका सिंह और ओम झा ने अपनी दिलकश आवाज में गाया है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक भी ओम झा ने दिया है।

यह गाना फिल्म के एक गैदरिंग सीक्वेंस का है, जिसमें छोटी लाल स्कर्ट और काले ब्लाउज में आम्रपाली दुबे का लुक देखने लायक है। उनके साथ राज रंजीत भी नजर आ रहे हैं। वह गाने में कहते हैं।

जरूरी खबरें