Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Bhojpuri Song: आम्रपाली ने दिखाई रोमांटिक अदाएं, 'नग‍िन‍िया' गाना हुआ सुपरहिट

Editor

Wed, Sep 10, 2025

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दूबे का नया गाना रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर 'टी-सीरीज हमार भोजपुरी' चैनल ने आम्रपाली के इस नए म्‍यूजिक वीडियो 'नगिनिया' को रिलीज किया है।

गाने में आम्रपाली की खूबसूरती और कातिल अदाए लोगों का दीवाना बना रही है। यहीं वजह है कि महज 1 दिन में ही इस गाने को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'नग‍िन‍िया' गाने में आम्रपाली दुबे के साथ सिंगर प्रिया मलिक नजर आ रही हैं। सीक्‍वेंस ननद की शादी का है। गाना पिया जी के प्‍यार में तड़प रही एक पत्‍नी का है, जो अपनी ननद से श‍िकायत कर रही है।

गाने की शुरूआत में सज-संवरकर बैठीं आम्रपाली दुबे थोड़ी उदास दिख रही हैं। ननद बनीं प्र‍िया मलिक उन्‍हें खींचकर डांस करने ले जाती हैं। गाने में आम्रपाली की खूबसूरती देख हर कोई उनका दीवाना हो गया।

उनकी सादगी लोगों को खूब पसंद आ रही है। वायरल हो रहे इस गाने को एलके लक्ष्‍मीकांत ने कम्‍पोज किया है। जबकि बोल महेंद्र मिसिर ने लिखे हैं। गाने के अतिरिक्‍त बोल पंकज नारायण ने कलमबद्ध किए हैं।

जरूरी खबरें