Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryanvi Dance: सपना चौधरी ने स्टेज पर मचाई धूम, बार बार देखा जा रहा वीडियो

Editor

Fri, Sep 19, 2025

Haryanvi Dance: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी किसी सेलेब्स से कम नहीं है। सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेकरार रहते हैं। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।

दिन के उजाले में खुले आसमान के नीचे सपना चौधरी काले रंग के सलवार सूट में पहुंचीं। माथे पर दुपट्टा लिया और डांस करना शुरू किया। सपना को देखकर दर्शकों का हुजूम जैसे दीवाना हो गया।

'चंदा वीडियो' चैनल ने सपना के इस बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस को उसी साल 2018 में रिलीज किया था। यह डांस वीडियो कितना धमाकेदार है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसे खबर लिखे जाने तक 18.50 करोड़ से अध‍िक बार देखा जा चुका है।

अगर आप हरियाणवी डांस वीडियोज के शौकीन हैं, तो सपना चौधरी का 'तेरी लत लग जागी' गाने पर किया गया यह डांस वीडियो एक बार देखकर भी नहीं भूल पाएंगे। इस गाने को सोनू शर्मा और रुचिका जांगिड़ ने अपनी सुरीली आवाज़ में गाया है। गाने के बोल नानू छोटीवाला द्वारा लिखे गए हैं।

'तेरी लत लग जागी' गाने पर सपना चौधरी का यह डांस वीडियो न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश में धूम मचा रहा है। इसका म्यूजिक, बोल और सपना का एनर्जेटिक परफॉर्मेंस इस गाने को बार-बार देखने लायक बनाता है।

जरूरी खबरें