Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 28, 2026

चम्पावत स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चम्पावत।जनपद चम्पावत के सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में, विभाग ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए बेहद दुर्गम वन राजिया क्षेत्र 'खीरद्वारी' की गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की।खीरद्वारी जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचना ग्रामीणों के लिए एक बड़ी चुनौती रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान की अध्यक्षता और कुशल निर्देशन में, एएनएम रीना राणा,सीएचओ संध्या राणा, आशा राखी कुंवर ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए क्षेत्र की 6 गर्भवती महिलाओं को विशेष वाहन के माध्यम से उप जिला अस्पताल, टनकपुर पहुँचाया।अस्पताल पहुँचने पर इन सभी महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड और अन्य आवश्यक प्रसव पूर्व जाँचें की गईं।

डॉ. देवेश चौहान ने स्वयं इस प्रक्रिया की निगरानी की और सुनिश्चित किया कि सुदूर क्षेत्रों की महिलाओं को बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सहायता मिले।

सीएमओ डॉक्टर चौहान ने कहा"हमारा लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी नागरिक, विशेषकर हमारे वन राजी परिवारों की माताएं और बहनें, संसाधनों की कमी या दूरी के कारण स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहें। विभाग हर व्यक्ति तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध है।"

तो वही वन राजी परिवारों के लिए स्वास्थ्य विभाग की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की इस पहल से न केवल गर्भवती महिलाओं का समय पर उपचार सुनिश्चित हुआ है, बल्कि सुरक्षित मातृत्व की दिशा में विश्वास भी बढ़ा है।

जरूरी खबरें