Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चंपावत:सीएम धामी के निर्देश पर चंपावत जिला चिकित्सालय में 9 स्त्री रोग विशेषज्ञों को रोटेशन क्रम में किया गया तैनात बाल रोग विशेषज्ञ की भी हुई तैनाती

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 4, 2024
सीएम धामी के निर्देश पर चंपावत जिला चिकित्सालय में 9 स्त्री रोग विशेषज्ञों को रोटेशन क्रम में किया गया तैनात बाल रोग विशेषज्ञ की भी हुई तैनाती मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु जिला चिकित्सालय चंपावत में स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी को देखते हुए 9 स्त्री रोग विशेषज्ञों को जिला चिकित्सालय में रोटेशन क्रम में तैनात कर दिया गया है, जिससे अब प्रतिदिन जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगी, साथ ही जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वैभव चंद्र रमोला को तैनात कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के शिशुओं को उपचार हेतु अन्यत्र नही जाना पड़ेगा। जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिदिन उपलब्ध रहते हुए मरीजों को समुचित उपचार प्रदान करेंगे एवम क्षेत्र वासियों को हर प्रकार का उपचार जिला मुख्यालय में ही संभव होगा। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के हेतु मुख्यमंत्री धामी के द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि क्षेत्र वासियों को अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके आदेश के अनुसार अन्य जिलों की स्त्री रोग विशेषज्ञ बारी-बारी से चंपावत जिला चिकित्सालय में अपनी सेवाएं देंगी

जरूरी खबरें