Friday 29th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:तंबाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो” : बच्चों ने उठाई जागरूकता की मशाल, एसीएमओ बोले गांव-गांव पहुंचाएं संदेश

चंपावत:पाटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4 वार्डों में हुए 16 नामांकन गर्माया राजनीतिक माहौल।

लोहाघाट:आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. प्रेम बल्लभ बिष्ट ने गुरुकुलम एकेडमी के विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

चंपावत:जो बोले सो निहाल के नारों से गूंजी लधिया घाटी रीठा साहिब में जोड़ मेले का शुभारंभ

लोहाघाट:गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना को मिली बड़ी सौगात, 1.504 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:तंबाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो” : बच्चों ने उठाई जागरूकता की मशाल, एसीएमओ बोले गांव-गांव पहुंचाएं संदेश

Laxman Singh Bisht

Fri, May 29, 2026

तंबाकू छोड़ो, जिंदगी जोड़ो” : बच्चों ने उठाई जागरूकता की मशाल, एसीएमओ बोले गांव-गांव पहुंचाएं संदेश

चंपावतः विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पल्लसों में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को संबोधित करते हुए एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने कहा कि तंबाकू आज समाज के लिए एक धीमा जहर बन चुका है, जो युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अपने गांव और परिवार के लोगों को भी तंबाकू के नुकसान के प्रति जागरूक करें।

“तंबाकू से दूरी ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी” – एसीएमओ

एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा —“तंबाकू केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी अगर आज जागरूक होगी तो आने वाला समाज स्वस्थ बनेगा। छात्र-छात्राएं गांव-गांव जाकर लोगों को तंबाकू के नुकसान के बारे में बताएं और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।”उन्होंने कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के बारे में भी जानकारी दी और 31 मई से पहले वैक्सीन लगवाने की अपील की।

“तंबाकू छोड़ना चाहते हैं तो जिला अस्पताल में लें काउंसलिंग”

कार्यक्रम में मौजूद एनटीसीपी काउंसलर हरीश पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को कोटपा एक्ट और तंबाकू छोड़ने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि गांव या घर में कोई व्यक्ति तंबाकू छोड़ना चाहता है, तो वह जिला अस्पताल के कमरा नंबर-6 में आकर काउंसलिंग ले सकता है। उन्होंने कहा —तंबाकू छोड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। सही मार्गदर्शन और इच्छाशक्ति से कोई भी व्यक्ति इस लत से बाहर आ सकता है।

बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध विषय पर निबंध प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें मु्स्कान ने प्रथम स्थान, अमन कुमार ने द्वितीय स्थान और दीपिका जोशी ने तृतीय स्थान प्रप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जिसमें पूजा भट्ट ने प्रथम स्थान पूजा जोशी ने द्वितीय स्थान और मीनाक्षी बिनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रधान प्रतिनिधि ने दिया जागरूकता फैलाने का भरोसाकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि खिम सिंह जोशी ने ग्राम पंचायत स्तर पर तंबाकू निषेध अभियान को मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तंबाकू स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है और बच्चों को अपने घरों में लोगों को इसके नुकसान के बारे में जरूर बताना चाहिए।इस अवसर पर बीसीसी फैसिलिटेटर अमित बिष्ट, एएनएम निर्मला, आशा कार्यकर्ता, सीएचओ रैनू चंद और विद्यालय स्टाफ सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें