Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में अत्याधुनिक लैब और डॉक्टर हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी पर धामी सरकार की बड़ी सौगात।

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 3, 2026

लोहाघाट में अत्याधुनिक लैब और डॉक्टर हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी पर धामी सरकार की बड़ी सौगात।

डीएम की पहल पर 42 लाख की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटरचंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र को आधुनिक चिकित्सा सुविधा देने के उद्देश्य से धामी सरकार के द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक लैब व डॉक्टर हॉस्टल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जो चिकित्सा के क्षेत्र में धामी सरकार का बड़ा कदम है। करोड़ों रुपए की लागत से लोहाघाट में लैब व डॉक्टर हॉस्टल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया इस अत्याधुनिक लैब निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को अपनी जांच कराने के लिए बाहर के नगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।उनकी सभी प्रकार की जांच इसी लैब में होगी ।उन्होंने कहा डॉक्टर हॉस्टल निर्माण के बाद बाहर से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के रहने की समस्याओं का समाधान होगा जिसका फायदा लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र की जनता को मिलेगा। डॉ राठी ने बताया इसके अलावा जिलाधिकारी चंपावत की पहल पर 42 लाख रुपए की लागत से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य भी होने जा रहा है।डॉ राठी ने बताया यह चिकित्सा के क्षेत्र में सरकार का एक बड़ा कदम है। जिसका लाभ पूरे क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा सीएमओ चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए रैन बसेरे का निर्माण भी किया जा चुका है। वही क्षेत्रीय लोगों ने कहा यह सरकार की चिकित्सा के क्षेत्र में जनता को सुविधा देने के लिए बड़ा कदम है। जिसका फायदा क्षेत्रीय जनता को जल्द मिलने जा रहा है।

जरूरी खबरें