Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग की कार्रवाई, नोटिस जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग की कार्रवाई, नोटिस जारी

जनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्र में दवाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से औषधि विभाग द्वारा मंगलवार को व्यापक अभियान चलाया गया। औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता द्वारा लोहाघाट ब्लॉक के प्रेमनगर, हथरंगिया तिराहा एवं मीनाबाजार स्थित मेडिकल प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 05 मेडिकल स्टोरों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के स्टॉक, क्रय-विक्रय अभिलेख, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं बैकअप रिकॉर्डिंग की विस्तार से जांच की गई। जांच में हथरंगिया तिराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर तथा लोहाघाट के एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं मेडिकल प्रतिष्ठान में कुछ अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, दवाओं के क्रय-विक्रय तथा एक्सपायरी दवाओं के सुरक्षित निस्तारण हेतु निर्धारित बॉक्स अनुपस्थित पाए गए।औषधि निरीक्षक द्वारा संबंधित स्वामियों को मौके पर ही नोटिस जारी करते हुए 03 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे लाइसेंस की शर्तों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम, 1940 तथा नियमावली, 1945 के अंतर्गत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान सुरक्षा हेतु 04 दवाओं के नमूने भी एकत्रित कर परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित में इस प्रकार की सघन जांच अभियान आगे भी पूरे जनपद में निरंतर जारी रहेगा।

जरूरी खबरें