Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:रेडियोलाजिस्ट के अवकाश में जाने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटके ताले दूर दराज क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाओं को करना पड़ा भारी दिक्कतों का सामना 

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 30, 2023
रेडियोलाजिस्ट के अवकाश में जाने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटके ताले दूर दराज क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाओं को करना पड़ा भारी दिक्कतों का सामना उप जिला अस्पताल लोहाघाट में रेडियोलाजिस्ट के लंबे अवकाश में जाने से अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटक गए हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताले लटकने और सेवा ठप होने से दूर दराज क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाओं को निराश होकर लौटना पड़ा। जनप्रतिनिधियों ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई। उपजिला चिकित्सालय में तैनात रेडियोलाजिस्ट के 15 दिन के अवकाश में जाने के बाद यहां अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ गई है। सोमवार को अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के आई पंचेश्वर क्षेत्र की गर्भवती महिला अनीता देवी, कमला देवी, पाटी क्षेत्र से आई विमला देवी, आशा देवी, बाराकोट से आई निर्मला, देवकी आदि ने कहा कि वह सुबह से ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने की उम्मींद में बैठी हुई थी, उन्हें लोहाघाट अस्पताल में डॉक्टर न होने की सूचना किसी ने नहीं दी थी। मजबूरन उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल चंपावत की दौड़ लगानी पड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा कि रेडियोलाजिस्ट के छुट्टी पर जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। वर्मा ने कहा कि इस बारे में वह सीएमओ से वार्ता कर ली गई है। उपजिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा 15 दिन की छुट्टी पर गयी हैं। इधर सीएमओ डॉ.के के अग्रवाल का कहना है कि चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट डॉ.प्रदीप बिष्ट को सप्ताह में दो दिन लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड करने के लिए आदेशित कर दिया गया है। मालूम लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट के द्वारा हफ्ते में मात्र तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से आने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वहीं लोगों ने सीएमओ चंपावत से अस्पताल में हफ्ते में पूरे दिन अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु करने की मांग करी है वहीं सीएमओ चंपावत का कहना है रेडियोलॉजिस्ट के आंखों में परेशानी है जिस कारण वे हफ्ते में तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड कर पाती है मालूम हो अल्ट्रासाउंड रूम के बाहर रेडियोलॉजिस्ट के एक नवंबर से छुट्टी जाने की सूचना लगी हुई है पर अल्ट्रासाउंड रूम में 2 दिन पहले से ही ताले लटक गए हैं

जरूरी खबरें