Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 7, 2025

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर डॉ. मेघा, डॉ. कैलाश, लैब तकनीशियन अनीता, मनीषा, जोगेंद्र सिंह थापा, दीपक जोशी, और गीता रावत सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत लोगों की निःशुल्क जांच की गई तथा स्वास्थ्य से संबंधित परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में योग, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।डॉ. मंजीत सिंह ने कहा, "स्वस्थ समाज की नींव जागरूक नागरिकों पर टिकी होती है। हमें खुद को और अपने आसपास के लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना चाहिए।" कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे स्वास्थ्य केंद्र की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

जरूरी खबरें