Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: बाराकोट:सीएमओ के आश्वासन पर खुले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट के ताले

Laxman Singh Bisht

Wed, May 29, 2024
सीएमओ के आश्वासन पर खुले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट के ताले चंपावत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था व स्टाफ के ढीले-ढाले रवैए से आक्रोसित बाराकोट के जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को जेस्ट ब्लॉक प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली के नेतृत्व में अस्पताल में ताले जड़ दिए थे तालाबंदी की सूचना मिलने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के हाथ पाव फूल गए आनन फानन में चंपावत से सीएमओ डॉक्टर के के अग्रवाल व बाराकोट के नायब तहसीलदार तथा पुलिस मौके पर पहुंचे सीएमओ के आश्वासन तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने का आश्वासन देने के बाद बाराकोट ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल की मौजूदगी में अस्पताल का ताला खोला गया तब जाकर अधिकारियो ने राहत की सांस ली इसके बाद सीएमओ अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियो व अस्पताल स्टाफ के साथ बैठक की बैठक में सीएमओ डॉक्टर अग्रवाल ने कहा अस्पताल में सुबह 8:00 से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ तैनात रहेगा , डाक्टर 24 घंटे इमरजेंसी में उपलब्ध रहेंगे तथा 2:00 बजे बाद फार्मासिस्ट वार्डबाय व स्टाफ नर्स तैनात रहेगी तथा अस्पताल की अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा सीएमओ द्वारा हॉस्पिटल स्टाफ को कड़े निर्देश दिए गए हैं वहीं जेस्ट ब्लॉक प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली ने बताया सीएमओ डॉक्टर अग्रवाल के आश्वासन पर ताला खोल दिया गया है अगर भविष्य मे अस्पताल में लापरवाही पाई गई और इमरजेंसी में डॉक्टर मरीज को उपलब्ध नहीं हुए और समय से अस्पताल नहीं खुला तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा और सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में स्वास्थ्य विभाग को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया मालूम हो लोगों ने आरोप लगाया था कि इमरजेंसी में डॉक्टर अस्पताल में उपलब्ध नहीं होते हैं तथा समय से अस्पताल नहीं खुलता है जिस कारण यह घटना सामने आई बैठक में डॉक्टर मंजीत सिंह, डॉक्टर ओमान ,डॉक्टर कैलाश, डॉक्टर रेखा, डॉक्टर मेघा ,व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा, राकेश बोहरा ,रिंकू अधिकारी ,नारायण सिंह फर्त्याल ,जगदीश जोशी ,हरीश लाल वर्मा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें